Usman Khawaja Retirement: आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में नजर आएंगे उस्मान ख्वाजा, सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा

Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी। सिडनी में वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में उतरेंगे।

Usman Khawaja Retirement: साल 2026 के पहले रिटायरमेंट की घोषणा हो गई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा एशेज के आखिरी टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 39 वर्षीय बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 87 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 43.39 के औसत से उन्होंने 6,206 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 28 अर्धशतक जड़े हैं। एससीजी में मीडिया से बात करते हुए ख्वाजा ने कहा कि यह फैसला उनके मन में काफी समय से था लेकिन अब वह इसको लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

Usman Khawaja Australian cricketer

उस्मान ख्वाजा (साभार-ANI)

ख्वाजा ने कहा, "मैं इसके बारे में कुछ समय से सोच रहा था। इस सीरीज में आने से पहले, मेरे मन में कहीं न कहीं यह आशंका थी कि यह मेरी आखिरी सीरीज होगी।" ख्वाजा ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड हाल तक उनके टेस्ट करियर को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रहे थे, जिसमें भविष्य के दौरों की योजनाएं भी शामिल थीं। लेकिन अपनी शर्तों पर संन्यास लेने में सक्षम होने पर संतोष व्यक्त करते हुए, ख्वाजा ने कहा कि एशेज श्रृंखला के शुरुआती चरणों ने उन्हें इस बात का अंदेशा था।

End of Feed