भारत को पटखनी देकर 13 साल बाद पाकिस्तान बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन
इससे पहले पाकिस्तान ने समीर मिन्हास के रिकॉर्डतोड़ 172 रन की पारी के दम पर भारत के सामने 348 रन का लक्ष्य रखा था। समीर मिन्हास के अलावा अहमद हुसैन ने 56 और उस्मान खान ने 35 रन की पारी खेली। समीर ने अहमद के साथ 137 और उस्मान के साथ 92 रन की साझेदारी की। यह अंडर-19 एशिया कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से दिपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 3 जबकि खिलान और हेनिल पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए।
भारतीय पारी का हाईलाइट्स (IND U19 Highlights)
- 348 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की ओर से आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की।
- पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने दो छक्के और 1 चौका सहित 21 रन बटोरे।
- आयुष म्हात्रे और वैभव 31 रन ही जोड़ पाए थे कि अली राजा ने भारत को पहला झटका दिया, म्हात्रे 2 रन बनाकर आउट हुए।
- दूसरे विकेट के रुप में एरॉन जॉर्ज आउट हुए जिन्होंने 9 गेंद में 16 रन बनाए।
- वैभव सूर्यवंशी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 10 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए।
- 7 रन बनाकर आउट हुए विहान मल्होत्रा, 59 रन के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका।
- वेदांत त्रिवेदी 9 रन बनाकर आउट हो गए।
- अभिज्ञान कुंडू 13 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच हाईलाइट्स (IND U19 vs PAK U19 Highlights)
- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम।
- पहले विकेट के लिए समीर मिन्हास और हमजा जहूर ने 31 रन जोड़े।
- हमजा जहूर को हेनिल पटेल ने 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
- दूसरे विकेट के लिए समीर मिन्हास और उस्मान खान ने 79 गेंद में 92 रन जोड़े।
- उस्मान खान ने 45 गेंद मे 35 रन की पारी खेली।
- तीसरे विकेट के लिए अहमद हुसैन और समीर मिन्हास ने शतकीय साझेदारी की।
- दोनों 125 गेंद में 137 रन की साझेदारी की।
- अहमद हुसैन 72 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए।
- समीर मिन्हास ने 113 गेंद में 17 चौके और 9 छक्कों के दम पर 172 रन बनाए।
- पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए।
- हेनिल पटेल, खिलान पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए।
- दिपेश देवेंद्रन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 3 खिलाड़ियों को आउट किया।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम।
भारत-पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है-
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज।
पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक, समीर मिन्हास और मोहम्मद हुजैफा।
India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप
पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2025 जीत लिया। भारत के सामने जीत के लिए 348 रन का लक्ष्य था, लेकिन पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने आयुष म्हात्रे की टीम 156 रन बनाकर ढेर गई। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 36 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने सर्वाधिक 4 जबकि मोहम्मद शायान, हुजैफा अहसान और मोहम्मद सय्याम ने 2-2 विकेट चटकाए।India vs Pakistan U19 Live Score: भारत की आधी टीम आउट
348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 68 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। यहां से पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित लग रही है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन का विशाल स्कोर बनाया था।India vs Pakistan U19 Live Score: मुश्किल में भारत
भारत ने 50 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिया है। वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और एरॉन जॉर्ज आउट हो गए हैं। भारत के सामने 348 रन का विशाल लक्ष्य है।India vs Pakistan U19 Live Score: भारत को जीत के लिए रचना होगा इतिहास
पाकिस्तान ने समीर मिन्हास के रिकॉर्डतोड़ 172 रन की पारी के दम पर भारत के सामने 348 रन का लक्ष्य रखा। समीर मिन्हास के अलावा अहमद हुसैन ने 56 और उस्मान खान ने 35 रन की पारी खेली। समीर ने अहमद के साथ 137 और उस्मान के साथ 92 रन की साझेदारी की। यह अंडर-19 एशिया कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से दिपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 3 जबकि खिलान और हेनिल पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए।India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को लगा सबसे बड़ा झटका
पाकिस्तान को चौथे विकेट के तौर पर सबसे बड़ा झटका लगा है। समीर मिन्हास 172 रन की चमत्कारिक पारी खेलकर आउट हुए हैं। उन्हें दिपेश देवेंन्द्रन ने आउट किया। पाकिस्तान ने 43 ओवर में 302 रन बना लिए हैं।India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
पाकिस्तान ने 260 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। खिलान पटेल ने अहमद हुसैन को 56 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। हुसैन ने समीर मिन्हास के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान 300 रन के करीब है।India vs Pakistan U19 Live Score: समीर मिन्हास का शतक
समीर मिन्हास ने 71 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए अहमद हुसैन के साथ 74 रन जोड़ चुके हैं।India vs Pakistan U19 Live Score: 200 रन के करीब पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 28 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। समीर मिन्हास 91 रन बनाकर खेल रहे हैं।India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। हेनिल पटेल ने मिन्हास और उस्मान के बीच 92(79) रन की साझेदारी तोड़ दी। उस्मान खान 35 रन की पारी खेलकर आउट हुए। पाकिस्तान ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं।India vs Pakistan U19 Live Score: समीर मिन्हार की तूफानी पारी जारी
समीर मिन्हास की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 13वें ओवर में ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। उस्मान के साथ उनकी साझेदारी 72 रन तक पहुंच गई है।India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान की विस्फोटक बल्लेबाजी
टॉस हारने के बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया है। 10 ओवर में उसने 79 रन बना लिए हैं। मिन्हास और उस्मान की जोड़ी 48 रन की साझेदारी कर चुकी है। भारत को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा।India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान के 50 रन पूरे
पाकिस्तान ने 7वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उस्मान खान और समीर मिन्हास बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी कर ली है। पहले विकेट के तौर पर जहूर आउट हुए जिन्होंने 18 रन बनाए थे।India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान ने पहला विकेट गंवा दिया है। 31 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने जहूर का विकेट गंवा दिया है जिसे हेनिल पटेल ने अपना शिकार बनाया।India vs Pakistan U19 Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम।
India vs Pakistan U19 Live Score: भारत ने जीता टॉस
अंडर-19 एशिया कप फाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले जब दोनों टीमें भिड़ी थी तो भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। आज उसे चेज करना है।India vs Pakistan U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी को दिखाना होगा कमाल
फाइनल तक भारत का सफर हरफनमौला प्रदर्शन पर आधारित रहा है जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मिलकर एक मजबूत इकाई बनाई। बल्लेबाजी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम ने दो बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस 50 ओवर के टूर्नामेंट में युवा प्रतिभाओं का उदय हुआ है जिसमें 17 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू शामिल हैं। युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ पहले मैच में 95 गेंद में 171 रन बनाकर भारत को छह विकेट पर 433 रन के स्कोर तक पहुंचाया तो कुंडू ने मलेशिया के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 125 गेंद में नाबाद 209 रन बनाए और युवा वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए।India vs Pakistan U19 Live Score: दीपेश देवेंद्रन संभालेंगे टीम इंडिया गेंदबाजी आक्रमण
गेंदबाजी में भारत की अगुवाई तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन ने की जो पाकिस्तान के अब्दुल सुभान के साथ टूर्नामेंट में 11 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दीपेश ने नयी गेंद से 130 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से सटीक लाइन पर गेंदबाजी करके शानदार प्रदर्शन किया है। मलेशिया के खिलाफ उनका 22 रन देकर पांच विकेट झटकने का शानदार स्पैल उनकी काबिलियत को दिखाता है जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया और लगातार ओवरों में तीन बल्लेबाजों को आउट किया जिसमें टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर समीर मिन्हास भी शामिल थे। मिन्हास ने मलेशिया के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाए थे। उन्होंने फाइनल से पहले बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक बनाया और वह अपनी पिछली गलतियों को सुधारने के लिए उत्सुक होंगे।India vs Pakistan U19 Live Score:जूनियर को फॉलो करेंगे सीनियर
जूनियर खिलाड़ी सीनियर को फॉलो करेंगे। पिछले मुकाबलों की तरह दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने की नीति का पालन करने की उम्मीद है। लेकिन मैदान पर टक्कर जबरदस्त होगी, इतना तय है।India vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान की गेंदबाजी है ताकत
पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज गेंदबाजी है जिसमें सुभान सबसे आगे हैं और उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैयाम और अली रजा से अच्छा समर्थन मिल रहा है। स्पिन विभाग में बाएं हाथ के गेंदबाज निकब शफीक ने भारत के खिलाफ दो विकेट लेकर प्रभावित किया जबकि लेग-स्पिनर अहमद हुसैन विविधता लाते हैं।India vs Pakistan U19 Live Score: सीनियर के बाद अब जूनियर भी पाकिस्तान को हराने के लिए बेताब
सितंबर में भारत की सीनियर टीम ने एशिया कप (टी20) खिताब जीतने के दौरान पाकिस्तान को तीन बार हराया था। जूनियर टीम भी इसी चलन को जारी रखने की उम्मीद करेगी। पिछले मुकाबलों की तरह दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने की नीति का पालन करने की उम्मीद है। पाकिस्तान 2012 में एक बार एशिया कप का चैंपियन रह चुका है और तब से वह दो बार (2013-14 और 2017) उपविजेता रहा है।India vs Pakistan U19 Live Score: अंडर-19 एशिया कप फाइनल आज
अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 10.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 10 बजे होगा। मौसम के कारण टॉस में देरी हो सकती है। भारत अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है, जबकि पाकिस्तान को एकमात्र हार भारतीय टीम से मिली थी।न्यूजीलैंड दौरे पर टीम चयन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने दिए बड़े संकेत
Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र
Asian Games 2026: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम नहीं पार कर पाई चीन की दीवार, कांस्य जीतकर दोहराया 40 साल पुराना कारनामा
EXPLAINER: क्यों भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है न्यूजीलैंड दौरा? दो खतरनाक चीजें कर रहीं इशारा
India vs Thailand Hockey: दीपिका कुमारी के 9 गोल की मदद से भारत ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को 20-1 से हराया
© 2026 Times Horizon Private Limited
