155 kmph: उमरान मलिक ने फेंकी किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज गेंद, तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 4, 2023, 02:24 PM IST

Umran Malik fastest ball video, IND vs SL 1st T20: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने मंगलवार रात मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ वो कर दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना डाला और इस पर विकेट भी झटका।

IND vs SL, Umran Malik fastest ball: भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को पहला टी20 मैच खेला गया, जहां टीम इंडिया ने 2 रन से जीत दर्ज करते हुए नए साल का आगाज जीत के साथ किया। साल की इस पहली जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं और इन्हीं में से एक थे जम्मू-कश्मीर के पेसर उमरान मलिक। इस तेज गेंदबाज ने किसी भी भारतीय द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना डाला है। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

umran_malik

उमरान मलिक (AP)

श्रीलंकाई टीम के सामने 162 रनों का लक्ष्य था। अपने स्कोर का बचाव करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी की जिस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देते हुए 2 अहम विकेट झटके। उनके विकेटों में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज व कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) भी शामिल थे। लेकिन दासुन शनाका का विकेट बस एक आम विकेट नहीं रह गया बल्कि गेंद की रफ्तार की वजह से खास बन गया है।

End of Feed