उमा काश्वी ने रचा इतिहास, बनीं WPL में नीलाम होने वाली सबसे युवा खिलाड़ी

कर्नाटक की उमा काश्वी विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में नीलाम होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। जानिए कौन हैं उमा काश्वी?

कोच्चि: आईपीएल के इतिहास में जो कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने दो साल पहले नीलामी में किया था वही उपलब्धि कर्नाटक की 15 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी उमा काश्वी ने कर दिखाया है। उमा विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में नीलाम होने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने ये उलपब्धि 15 साल 202 दिन की उम्र में हासिल की है। इससे पहले डब्लूपीएल इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड दीया यादव के नाम दर्ज था। 16 साल की उम्र में उन्होंने डब्लूपीएल में एंट्री की थी।

Uma Kashvi

उमा काश्वी (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

10 लाख रुपये में हुईं नीलाम

दिल्ली कैपिटल्स ने उमा काश्वी को 10 लाख रुपये के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया है। कर्नाटक के लिए वो बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं। उमा काशवी दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई विमेंस अंडर-15 टूर्नामेंट में 172 के शानदार औसत से 516 रन बनाने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। इस प्रदर्शन में एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

End of Feed