IND vs USA, U19 World Cup 2026: छठे खिताब पर भारत की नजर, अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी सितारों से सजी टीम इंडिया

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा सितारों से सजी भारतीय टी20 अंडर 19 विश्व कप 2026 में अपने छठी खिताबी जीत के अभियान को अमेरिका के खिलाफ बुलावायो में शुरू करने के इरादे से गुरुवार को मैदान पर उतरेगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

बुलावायो (जिम्बाब्वे): कई युवा सितारों से सजी भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में छठा खिताब जीतने के लिए अमेरिका की अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। अब तक खेले गए 16 अंडर-19 विश्व कप में भारत पांच बार का विजेता रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1988 में की गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने पहला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

USA U19 vs IND U19 World Cup 2026 Match Preview

भारत अंडर-19 बनाम अमेरिका अंडर-19, अंडर-19 विश्व कप 2026 मैच प्रीव्यू

अंडर-19 विश्व कप से मिले हैं कई स्टार

विराट कोहली, रोहित शर्मा, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों ने इसी टूर्नामेंट के जरिए क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था और बाद में उन्होंने खुद को खेल के दिग्गज खिलाड़ियों के रूप में स्थापित किया। भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भी पहली बार 2018 के अंडर-19 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, जिसमें टीम ने पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में जीत हासिल की थीं। शॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी लेकिन हाल के वर्षों में उनका प्रदर्शन फीका पड़ गया है। अतीत में यह प्रतियोगिता ब्रायन लारा, सनथ जयसूर्या, इंजमाम उल हक, ग्रीम स्मिथ, माइकल क्लार्क, हाशिम अमला और एलिस्टेयर कुक जैसे खिलाड़ियों के लिए एक सीढ़ी के रूप में भी काम कर चुकी है, जो सभी आगे चलकर खेल के दिग्गज खिलाड़ी बने।

End of Feed