U19 Asia Cup 2025: श्रीलंका को पटखनी देकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत

भारत की अंडर -19 टीम ने श्रीलंका को पटखनी देकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी पाकिस्तान से खिताबी भिड़ंत होगी। जानिए कैसा रहा सेमीफाइनल मुकाबले के पल पल का हाल।

दुबई: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारत की अंडर-19 टीम श्रीलंका को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 139 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के सस्ते में पवेलियन लौटने के बावजूद 18 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत को जीत दिलाने में आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने अहम भूमिका अदा की। जॉर्ज 49 गेंद में 58 और विहान 45 गेंद में 61रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल में अब टीम इंडिया की पाकिस्तान के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। फाइनल मैच 21 दिसंबर, 2025 रविवार को खेला जाएगा।

India U19 Cricket team

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ACC)

श्रीलंका ने बनाए 8 विकेट पर 138 रन

बारिश की वजह से मैच को 50 ओवर से घटाकर 20-20 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। श्रीलंका के लिए चमिका हिनातिगला ने सबसे ज्यादा 42(38) रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान विमथ दिनसारा ने 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा सेथमिका सेनेविरत्ने ने 30(22) रन की पारी खेली। भारत के लिए हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक-एक सफलता किशन सिंह, दीपेश दीवेंद्रन और खिलान पटेल ने 1-1 विकेट चटकाए।

End of Feed