AUS vs WI: ट्रेविस हेड ने खेली अपने करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी, ऑस्‍ट्रेलिया ने घोषित की अपनी पहली पारी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 9, 2022, 02:48 PM IST

Australia vs West Indies 2nd test: ट्रेविस हेड (175) ने अपने टेस्‍ट करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेली। ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में 511/7 के विशाल स्‍कोर पर पारी की घोषणा की। ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने चौथे विकेट के लिए 297 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरा टेस्‍ट
  • ट्रेविस हेड ने खेली करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी
  • ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 511/7 पर घोषित की

Australia vs West Indies 2nd test: ट्रेव‍िस हेड (175) और मार्नस लाबुशेन (163) के शानदार शतकों की बदौलत ऑस्‍ट्रेलिया ने शुक्रवार को एडिलेड में चल रहे वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट (डे/नाइट) में अपनी पहली पारी 511/7 के स्‍कोर पर घोषित की। हेड का एडिलेड पर शानदार प्रदर्शन जारी रहा और बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 219 गेंदों में 20 चौके की मदद से 175 रन बनाए। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी भी रही। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 137 ओवर में 511/7 के स्‍कोर पर घोषित की।

travis head

ट्रेविस हेड

ऑस्‍ट्रेलिया ने डे/नाइट टेस्‍ट के दूसरे दिन अपनी पारी 330/3 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने शानदार अंजदा में खेल जारी रखा और चौथे विकेट के लिए 297 रन की साझेदारी की। लाबुशेन को थॉमस ने डा सिल्‍वा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। लाबुशेन ने 305 गेंदों में 14 चौके की मदद से 163 रन बनाए। इसके बाद जोसेफ ने जल्‍द ही कैमरून ग्रीन (9) को बोल्‍ड कर दिया।

End of Feed