IND vs AUS T20: भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों में नहीं खेलेगा ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्ग्ज

IND vs AUS T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अब दो मुकाबले बाकी हैं। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। चौथे टी20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस को एक बुरी खबर मिली है। दरअसल, टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ अंतिम दो टी20 मैचों में नहीं खेलेंगे।

AUS vs IND T20I: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head) को एशेज टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिये भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से रिलीज कर दिया गया है और वह आस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलेंगे। हेड यहां दस नवंबर से तस्मानिया के खिलाफ साउथ आस्ट्रेलिया के लिये खेलेंगे। एशेज सीरीज 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी।

Travis Head Will Not Play Last two matches of IND vs AUS T20I Series

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज

जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद से यह उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच है। वह पिछले महीने सफेद गेंद के क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके और आठ पारियों में सर्वोच्च स्कोर 31 रन रहा।

End of Feed