AUS vs WI Highlights: अब वेस्टइंडीज के लिए हेडेक बने ट्रेविस हेड

AUS vs WI Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन की बढ़त हासिल कर ली। ट्रेविस हेड और ब्यू वेब्सटर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

AUS vs WI Highlights: ट्रेविस हेड ने तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल पिच पर फिर से एक छोर संभाले रखा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ केंसिंग्टन ओवल में चल रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन 82 रन की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को अपनी पहली पारी में 190 रन बनाकर 10 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में स्कोर एक समय चार विकेट पर 65 रन था लेकिन आखिर में वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 92 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

Travis Head

ट्रेविस हेड (साभार-ICC)

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे जिसमें हेड ने सर्वाधिक 59 रन का योगदान दिया था। वह अभी तक इस टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने दूसरी पारी में भी ऐसे समय में मोर्चा संभाला जब टीम संकट में दिख रही थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय हेड 37 गेंदों पर 13 रन, जबकि ब्यू वेबस्टर ने 24 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे।

End of Feed