IPL 2024: ट्रेविस हेड का चला राजस्थान के खिलाफ बल्ला, जड़ा सीजन में चौथा अर्धशतक

ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हेड ने गुरुवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अनुभव का फायदा उठाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

KEY HIGHLIGHTS
  • हेड ने खेली 44 गेंद में 58 रन की पारी
  • जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक
  • टीम के लिए अदा की संकटमोचक की भूमिका

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना शानदार फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जारी रखा। हेड ने 37 गेंद में सीजन का चौथा अर्धशतक 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने हेड ने सधे हुए अंदाज में शुरुआत की। उन्होंने अपनी पारी की पहली 27 गेंदों पर 27 रन बनाए। इसके बाद अगली 10 गेंद में 23 जड़कर अपना अर्धशतक 37 गेंद में पूरा कर लिया। यह पिछली दो पारियों में नाकाम रहने के बाद हेड के बल्ले से निकला। हेड 44 गेंद में 58 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें आवेश खान ने अपनी शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। ट्रेविस हेड ने अपनी पारी में 129.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए और इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े।

Tavis Head

ट्रेविस हेड(साभार IPL/BCCI)

जीवनदान का उठाया हेड ने फायदा

सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहली ही गेंद पर उनका कैच रियान पराग ने छोड़ दिया। हालांकि राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करके पॉवरप्ले में रन बनाने के मौके नहीं दिए। ऐसेदबाव में अभिषेक शर्मा 10 गेंद नें 12 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनमोलप्रीत सिंह 5 गेंद में 5 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल के हाथों लपके गए। ऐसे में हेड ने युवा नीतीश रेड्डी के साथ मोर्चा संभाला और पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों ने मिलकर टीम को 12.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। इसी दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 37 गेंद में पूरा कर लिया।

End of Feed