AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका 152 रन पर ढेर, ट्रेविस हेड ने ऑस्‍ट्रेलिया की स्थिति की मजबूत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 04:16 PM IST

Australia vs South Africa 1st test day 1 highlights: ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में केवल 152 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद ट्रेविस हेड के अर्धशतक की मदद से मेजबान टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऑस्‍ट्रेलिया अब दक्षिण अफ्रीका के स्‍कोर से केवल 7 रन पीछे है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्‍ट का पहला दिन समाप्‍त हुआ
  • दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी केवल 152 रन पर ढेर हुई
  • ऑस्‍ट्रेलिया को ट्रेविस हेड ने अर्धशतक जमाकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया

ब्रिस्‍बेन: ट्रेविस हेड (Travis Head) ने पिच के मुश्किल हालात से निपटते हुए नाबाद 78 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket team) को शनिवार को यहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के शुरूआती दिन स्‍टंप्‍स तक पांच विकेट पर 145 रन बनाने में मदद की, जबकि मेजबान टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में महज 152 रन पर आउट कर दिया था।

head

ट्रेविस हेड

पहले ही दिन 15 विकेट गिरे। दिन का खेल समाप्त होने तक हेड 77 गेंद में 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का जड़ा है। उन्होंने स्टीव स्मिथ (38 रन) के साथ 117 रन की भागीदारी निभाकर कप्तान पैट कमिंस के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के जोखिम भरे फैसले को सही करने में मदद की।

End of Feed