भारत दौरे से पहले एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भरी हुंकार, किया अपनी रणनीति का खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 1, 2023, 03:05 PM IST

भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी टीम दौरों से पहले अभ्यास मैच नही खेलने की नीति पर कायम रहेगी।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि विदेशी दौरों से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने की उनकी रणनीति भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भी कारगर साबित होगी। ऑस्ट्रेलिया का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच खेलने की संभावना नहीं है और वह नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच से एक सप्ताह पूर्व ही भारत आएगा।

Andrew-McDonald

एंड्रर्यू मैकडोनाल्ड( साभार Cricket Australia)

मैकडोनाल्ड ने कहा कि भारत जाकर अभ्यास मैच खेलने और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से अधिक महत्वपूर्ण मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रहना है। ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 19 साल में पहली बार भारत में श्रृंखला जीतना है। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के अनुसार मैकडोनाल्ड ने कहा,'हमने विदेशी दौरों पर पिछली कुछ श्रृंखलाओं में अभ्यास मैच नहीं खेलने की रणनीति अपनाई है। हमें लगता है कि हमारी टीम को इस तरह के मैच अभ्यास की जरूरत नहीं है। हम पहले टेस्ट मैच से एक सप्ताह पूर्व ही भारत जाएंगे। हम तैयारियों पर बहुत अधिक समय खर्च नहीं करना चाहते हैं।'

End of Feed