SA vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 का ऐलान, हुए दो बदलाव

मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान मैच की पूर्व संध्या पर कर दिया है। टीम में दो बदलाव

सेंचुरियन: मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार से सेंचुरियन में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। चोटिल कप्तान टेम्बा बावूमा की जगह प्लेइंग-11 में टोनी डी जोरजी को शामिल किया गया है। बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे। बावुमा को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान दाहिनी पिंडली (calf) में चोट लगी थी। इस चोट की वजह से वो दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका का प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज डेन पैटरसन की जगह एनरिक नॉर्थिया की वापसी हुई है। उनके आने से दक्षिण अफ्रीकी पेस अटैक और मजबूत हुआ है।

South Africa cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC X)

टोनी डी जोरजी का ऐसा रहा है टेस्ट करियर

बावुमा की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए बांए हाथ के बल्लेबाज डी जोरजी ने अबतक 17 टेस्ट खेले हैं जिसकी 30 पारियों में उन्होंने 919 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस साल खेले 6 टेस्ट की 11 पारी में उन्होंने 31.90 के औसत से 319 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। जोरजी के प्लेइंग-11 में शामिल होने से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।

End of Feed