19 चौके, 5 छक्के, लाजवाब पारीः टॉम लाथम ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, भारतीय गेंदबाजों को किया बेहाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 25, 2022, 03:41 PM IST

Tom Latham Record Century, India vs New Zealand 1st ODI: ऑकलैंड के ईडेन पार्क में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम ने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली और केन विलियमसन के साथ मिलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। न्यूजीलैंड ने भारत को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा।

Tom Latham Century, IND vs NZ 1st ODI: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ऑकलैंड के ईडेन पार्क में शुक्रवार को आमने-सामने थीं। इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लि बुलाया। भारतीय टीम पहले बैटिंग करने उतरी और शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 306 रन बना डाले। इसके बाद जब कीवी टीम जवाब देने उतरी तो टॉम लाथम के तूफान ने सबको दंग कर दिया।

Tom_Latham_Century_AP

टॉम लाथम की वनडे सेंचुरी (AP)

न्यूजीलैंड के तीन विकेट 88 रन पर गिरने के बाद टॉम लाथम ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी। उन्होंने सबसे पहले 51 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। जबकि 76 गेंदों में वो अपने 10वें वनडे शतक तक जा पहुंचे। लाथम ने इस दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली और सभी गेंदबाज उनके निशाने पर रहे।

End of Feed