ICC Champions Trophy 2025: फॉर्म में लौटा न्यूजीलैंड का सबसे अनुभवी बल्लेबाज, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा आतिशी शतक

त्रिकोणीय सीरीज में बुरी तरह बल्ले से नाकाम रहने वाले कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में आतिशी शतक जड़कर धमाल मचा दिया।

कराची: हाल की में पाकिस्तान में संपन्न त्रिकोणीय सीरीज में बुरी तरह बल्ले से नाकाम रहने वाले कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में धमाल मचा दिया। हालांकि उन्होंने सीरीज के फाइनल मुकाबले में 56 रन की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे। उन्हें उस लय को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भी कायम रखते हुए 95 गेंद में शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। लैथम 118(104) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपने पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़े।

Tom Latham

टॉम लैथम

73 रन पर न्यूजीलैंड ने गंवा दिए थे तीन विकेट

टॉम लैथम जब बल्लेबाजी करने उतरे तब न्यूजीलैंड ने 3 विकेट महज 73 के स्कोर पर गंवा दिए थे। ऐसे में उन्होंने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे विल यंग का साथ दिया और उनके साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना अर्धशतक 61 गेंद पर पूरा किया। दोनों ने मिलकर स्कोर को 191 रन तक पहुंचाया। इसके बाद यंग 107 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन लैथम पिच पर टिके रहे।

End of Feed