Today IPL Match 30 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (30 अप्रैल, गुरुवार) एक मुकाबले में दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे। साथ ही दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 41 मैच खेले जा चुके हैं आज 42वां मैच खेला जाएगा। अभी भी लंबा सफर बाकी है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ यहां से धीरे-धीरे दिलचस्प होनी शुरू हो जाएगी।
आज किसका मैच
आईपीएल में आज मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 में एक मुकाबला खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे खेले जाने वाले इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली, शुभमन गिल, राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार जैसे धकाड़ बल्लेबाज एक दूसरे के सामने होंगे।
प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई
प्वाइंट्स टेबल पर नजर दौड़ाएं तो आरसीबी 8 मैच में 6 जीत और दो हार के साथ 12 अंक लेकर दूसरे पायदान पर काबिज है। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे छह मुकाबलों में से मात्र दो में जीत दर्ज करनी है। जिस फॉर्म में बेंगलुरु है उसे देखते हुए यही लगता है कि डिफेंडिंग चैंपियन आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगा। पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले सीजन की ही तरह खेल दिखाया है।
गुजरात की राह मुश्किल
वहीं, गुजरात टाइटन्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। गुजरात टाइटन्स के अभी 8 अंक है। उसके 6 मैच बचे हैं और गिल की कप्तानी वाली जीटी को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बाकी बचे 6 मैच से चार मैच जीतने हैं। टीम के पास दमखम हैं, लेकिन पिछले कुछ मैच टीम का प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। लगातार दो मुकाबले हारने के बाद गुजरात जीत की पटरी पर लौटी है। उसे घर में जीत का सिलसिला बरकरार रखना होगा।
