मुश्किल में न्यूजीलैंड क्रिकेटः टीम के अनुभवी खिलाड़ी टीम साउथी ने इस बड़े संकट के संकेत दिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 29, 2022, 05:22 PM IST

Tim Southee on more players to withdraw from NZ central contracts: इन दिनोंं दुनिया भर में क्रिकेट हो रहा है और छोटे प्रारूप के इस धमाल में पैसा भी बहुत है जिसके चलते तमाम खिलाड़ी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी पेसर टिम साउथी ने एक बड़े संकट की ओर इशारा किया है।

जब से आईपीएल शुरू हुआ दुनिया भर के तमाम क्रिकेटरों को खेल के मैदान पर अपना हुनर दिखाने के साथ-साथ पैसा कमाने का भी एक शानदार जरिया मिल गया। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ी और तमाम देशों में टी20 प्रारूप की तमाम लीग शुरू हो गईं। ये सफर यही नहीं थमा, अब टी10 का भी आगाज हो चुका है और तमाम क्रिकेटर वहां भी कमाई करने के लिए किस्मत आजमाने लगे हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्राथमिकता कम होती जा रही है। इसी को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट में मची ताजा हलचल की ओर टिम साउथी ने इशारा किया है।

tim_southee

टिम साउथी (AP)

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गुप्टिल और जिम्मी नीशम अभी तक अलग-अलग लीग में खेलने के लिये अपने केंद्रीय अनुबंध छोड़ चुके हैं। ये न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए खतरे की घंटी है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि आईपीएल समेत दुनिया भर में लुभावनी टी20 लीग के आने से क्रिकेट का परिदृश्य बदल गया है और आने वाले समय में कई अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय अनुबंध छोड़ सकते हैं।

End of Feed