मुंबई के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद क्यों लगा टिम डेविड पर जुर्माना

रविवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। हालांकि, हार के बाद भी आरसीबी के लिए एक बुरी खबर सामने आई जब उनके विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड पर जुर्माना लगा दिया गया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान एक ’अश्लील’ इशारा करने के लिए सोमवार को उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मैच दो विकेट से जीता था। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए दो डिमेरिट अंक भी दिए गए।

tim david

टिम डेविड (साभार-X)

आईपीएल ने विज्ञप्ति में कहा, ’’टिम को आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो ’ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या आपत्तिजनक हो’।’’ इसमें आगे कहा गया, ’’टिम ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया।’’

End of Feed