'अगर वह...', रिंकू या सूर्यवंशी किसकी थी गलती, पाकिस्तान ए के खिलाफ क्यों हारा भारत?तिलक वर्मा ने किया खुलासा

दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स के एक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की ए टीमें आमने-सामने हुईं। दो अच्छी टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिला। इसमें वो सभी चीजें थीं जो इंडिया-पाकिस्तान मैच के लिए जरूरी होती हैं। बैट और बॉल से क्वालिटी, फील्डिंग में कुछ गलतियां, टीमों के बीच कहासुनी और एक अच्छा फिनिश। हालांकि, तिलक वर्मा ने हार के बाद एक बड़े कारण पर रोशनी डाली। तिलक ने माना कि भारतीय बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सके।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिय कप राइजिंग स्टार्स के एक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 313 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय ए टीम को 48 रन से शिकस्त मिली। इस हार के पीछे तो कई कारण रहें, लेकिन इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने माना कि उन्हें किसी का साथ मिलता तो वह भारत को मैच जिता सकते थे।

Ind A vs PAK A Match

तिलक वर्मा ने बताया क्यों पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार। फोटो- BCCI

भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करना था तो उसे एक बड़ी शुरुआत की जरूरत थी। अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में दिखे और लगातार बाउंड्री लगा रहे थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और आयुष बडोनी दोनों सस्ते में आउट हो गए। तिलक वर्मा 4 नंबर पर आए और स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। इससे अभिषेक पर दबाव पड़ा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने शॉट खेलना जारी रखा, लेकिन 42 गेंद में 70 रन बनाने के वह आउट हो गए।

End of Feed