क्यों इतना उखड़े-उखड़े हो: कप्तान रोहित शर्मा की बदली हुई 'बॉडी लैंग्वेज' के 3 बड़े कारण

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 5, 2022, 04:00 PM IST

Reasons for dejection of Captain Rohit Sharma: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को हार मिली और इसकी कई वजह रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की बॉडी लैंग्वेज (हाव-भाव) में भी सही नहीं दिखी। वैसे हिटमैन की हताशा पिछले काफी समय से देखने को मिल रही है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन सितारों में हैं जिन्होंने अपने हुनर के दम पर कई बार अहम योगदान दिया है। फिर चाहे वो दिन हों जब वो एक युवा खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े थे, वो दिन हों जब उनके बल्ले से वनडे में भी बार-बार दोहरे शतक निकलते थे, या फिर आज का दिन हो जब वो अपनी कप्तानी से मैदान पर चीजें बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इस आज के दिन में बस इतना फर्क है कि प्रयासों के बीच असफलताओं ने उनकी बॉडी लैंग्वेज यानी हाव-भाव बदल दिए हैं। हम जिस 'कूल' रोहित शर्मा को जानते थे, उनके चेहरे पर अब गुस्सा आने में देर नहीं लगती।

rohit_sharma_twitter

रोहित शर्मा (screengrab- Sony)

रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को शिकस्त मिली। जीत के करीब होकर भी एक पुछल्ले बल्लेबाज (मेहदी हसन मिराज) ने भारत को जीत से दूर कर दिया। इस हार का ठीकरा कई खिलाड़ियों के सिर फोड़ा जा सकता है लेकिन सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान की असफलता की है। इसकी वजह सिर्फ हिटमैन के बल्ले से बड़ी पारी ना निकलना नहीं है, बल्कि मैदान पर एक कप्तान के तौर पर उनका गुस्सा और हताशा सातवें आसमान पर दिखना भी आलोचनाओं की वजह है। खिलाड़ियोंं के कैच छूटने या छोटी सी चूक पर भी रोहित आगबबूला होते नजर आए। आखिर क्यों इतने उखड़े-उखड़े हैं कप्तान रोहित शर्मा, ये हो सकते हैं इसके कुछ अहम कारण..

End of Feed