Sri Lanka squad, Asia Cup 2023: श्रीलंकाई टीम में एशिया कप से ठीक पहले तीन खिलाड़ियों की एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 29, 2023, 10:00 PM IST

Sri Lanka squad updated ahead of Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 से ठीक पहले श्रीलंकाई क्रिकेट टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने टीम में तीन खिलाड़ियों को आखिरी समय में शामिल कर लिया है। इसकी प्रमुख वजह उनके कई खिलाड़ियों का फिटनेस से जूझना बताया गया है।

Sri Lanka squad for Asia Cup 2023: तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन के अलावा ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहा है।

Sri Lanka squad changes ahead of Asia Cup 2023

श्रीलंका क्रिकेट टीम (AP)

फर्नांडो और मदुशन को दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा की जगह टीम में लिया गया है। ये तीनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। हेमंथा ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की जगह लेंगे, जो जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। दासुन शनाका इस 15 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे जबकि सलामी बल्लेबाज कुसाल मेंडिस टीम के उप कप्तान होंगे।

End of Feed