IPL 2024 Facts: आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, ये नजारा देखा नहीं होगा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 22, 2024, 12:48 PM IST

First Time In IPL History: आईपीएल इतिहास में कई बड़े कमाल, कई बड़े रिकॉर्ड्स और कई महान खिलाड़ियों को आपने देखा होगा। लेकिन आईपीएल 2024 में पहली बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा। ये अनोखा संयोग आईपीएल के तीन दिग्गज खिलाड़ियों व कप्तानों से जुड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज होगा आगाज
  • टूर्नामेंट में पहली बार कुछ अनोखा होगा
  • तीन दिग्गज, तीनों कप्तान नहीं

IPL 2024 Facts: आईपीएल 2024 का आगाज आज (22 मार्च 2024) होने जा रहा है। टूर्नामेंट के इतिहास का ये 17वां संस्करण है। इससे पहले फैंस ने 16 आईपीएल सीजन में कई बड़े कमाल होते देखे हैं, कई दिग्गज खिलाड़ियों को इतिहास रचते देखा, लेकिन आईपीएल 2024 एक मामले में बिल्कुल खास होने वाला है। ये पहला मौका होगा जब करोड़ों फैंस जिन तीन दिग्गजों के दीवाने हैं, तीनों के सिर पर ताज नहीं होगा।

IPL 2024 Facts

आईपीएल 2024 में पहली बार होगा ऐसा (BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 17 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसकी भनक तो सबको थी लेकिन उस फैसले ने करोड़ों को भावुक कर दिया। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सीएसके का नया कप्तान बना दिया गया। इसी के साथ एक युग का अंत हुआ। धोनी अब किसी भी प्रारूप, लीग या टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका में नजर नहीं आएंगे।

End of Feed