फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं बाबर आजम, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 01:43 PM IST

Babar Azam, Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया है और उसे लगता है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर टीम की कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर से बदल सकता है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान
  • बाबर आजम को फिर से कमान सौंपने पर विचार
  • शान मसूद और अफरीदी पर पीसीबी को भरोसा नहीं रहाः सूत्र

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया है और उसे लगता है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) एक बार फिर टीम की कप्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।

Babar Azam can become pakistan captain again

बाबर आजम

पिछले साल भारत में एकदिवसीय विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाने के बाद बाबर ने सभी प्रारूपों में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। मसूद को जहां टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया तो वहीं शाहीन को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया।

End of Feed