MS Dhoni: मुझे नहीं पता कितने मैच खेलेंगे, धोनी के आईपीएल खेलने पर साथी खिलाड़ी का बड़ा बयान

MS Dhoni: धोनी के फैंस के लिए इस बार का आईपीएल बुरी खबर ला सकता है। धोनी के फैंस के पास उन्हें खेलते देखने का एकमात्र विकल्प आईपीएल है, लेकिन जिस हिसाब से इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम बनाई है, उसको देखते हुए माना जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। इस पर इरफान पठान ने भी अपना पक्ष रखा है।

MS Dhoni: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में आखिरी सीजन हो सकता है। सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लेकर अपनी टीम से जोड़ा है जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी इस बार खेल के मैदान पर कम दिखेंगे और वह मेंटोर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभा सकते हैं। इरफान ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ’’धोनी के बिना सीएसके की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हो सकता है कि इस सत्र में हम उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देखें। लेकिन उनके बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है।’’

ms dhoni

एमएस धोनी (साभार-X)

उन्होंने कहा, ’’आईपीएल शुरू होने के साथ ही हम धोनी को फिर से खेलते हुए देखने लगते हैं। इसका मतलब है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वह काफी फिट भी दिख रहे हैं।’’ यह 44 वर्षीय खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में सीएसके शिविर में शामिल हो चुका है और कप्तान रितुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम के साथ अभ्यास कर रहा है। पठान ने कहा कि धोनी की भूमिका टीम का मार्गदर्शन करने और अगली पीढ़ी के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने की हो सकती है। उन्होंने कहा, ’’इस सत्र में धोनी सबको एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुझे नहीं पता कि वो कितने मैच खेलेंगे। लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से काफी मदद मिलेगी।’’

End of Feed