Yashasvi Jaiswal Run Out: अरे बाप रे! अचानक से हुई बहुत बड़ी गड़बड़, क्या केएल राहुल की गलती से आउट हुए यशस्वी जायसवाल?

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तारीके से रन आउट हुए। आउट होने से पहले जायसवाल ने 37 गेंद पर 32 रन की पारी खेली। वह अच्छे टच में दिखे। उनके बल्ले से 5 चौके निकले। पहले विकेट के लिए 66 गेंद पर 47 रन की साझेदारी हुई। जायसवाल अपने टेस्ट करियर में तीसरी बार रन आउट हुए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। पहले सत्र में ही जायसवाल ने अपना विकेट गंवाया। अपने टेस्ट करियर में तीसरी बार रन आउट होने वाले जायसवाल ने पहली पारी में 32 रन बनाए। 37 गेंद का सामना करते हुए यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए।

Yashasvi Jaiswal Run Out

यशस्वी जायसवाल रन आउट। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

भारत के श्रीलंका दौरे का आगाज हो गया। 15 अगस्त को गॉल में दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट गंवाया। जायसवाल ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 66 गेंद पर 47 रन की साझेदारी की। वह भारतीय पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

End of Feed