IPL 2024 Final: आईपीएल के 17 साल के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में हो रहा है ऐसा...

इंडियन प्रीमियर लीग के 17 साल के इतिहास में महज तीसरी बार ऐसा हो रहा है जब फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियन्स और आरसीबी में से कोई एक टीम शिरकत नहीं कर रही है।

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हो रहा है जब फाइनल में सीएसके, मुंबई इंडियन्स और आरसीबी में से कोई एक टीम नहीं है। ऐसा पिछली बार साल 2022 में हुआ था जब गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी। महज दो साल बाद एक बार फिर ऐसा होता दिख रहा है।

Shreyas Iyer And Pat Cummins

श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस(साभार IPL/BCCI)

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार साल 2014 में हुआ था। उस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई थी। उस मुकाबले में केकेआर को जीत मिली थी औऱ दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था।

End of Feed