IND A vs SA A: टेम्बा बावुमा को मिली भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ए टीम में जगह, खेलेंगे इतने मैच

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा को इस महीने के अंत में भारत दौरे के लिए देश की ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है। जानिए क्या है वजह?

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा को इस महीने के अंत में भारत दौरे के लिए देश की ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है ताकि 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सकें। बवुमा पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें पूरी तरह से उबरने के लिए समय देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला की टीम में नहीं चुना गया है।

Temba Bavuma

टेम्बा बावुमा

इंडिया ए के खिलाफ दूसरे मुकाबले में खेलेंगे बावुमा

End of Feed