Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, ICC ने पीसीबी को दी जानकारी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आधिकारिक रुप से बोर्ड को ये जानकारी दे दी है कि भारतीय टीम इस मेगा टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने वाली है।

Champions Trophy 2025: अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आय़ा है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को पुष्टि की कि भारत ने अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने की अपनी अनिच्छा के बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सूचित किया है।

Team India will not travel to Pakistan for Champions Trophy 2025 ICC informs PCB

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- ap)

पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘पीसीबी को आईसीसी से एक ई-मेल मिला है जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।’पीसीबी ने उस ई-मेल को परामर्श और मार्गदर्शन के लिए पाकिस्तान सरकार को भेज दिया है।'

End of Feed