देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के करीब मोड़ पर हुआ। उनकी कार में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। जान बचाने के लिए पंत कार की विंड शील्ड को तोड़कर बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने उनकी कार से बाहर निकलने में मदद की और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस पहुंची।
सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत
