जापान के खिलाफ दोस्ताना मैच में अलग जर्सी में उतरेगी श्रेयस अय्यर की टीम, जान लें कारण

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया अलग जर्सी के साथ उतरेगी।

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को करेगी। वरीयता के आधार पर भारतीय टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। क्वार्टर फाइनल में उसका सामना ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम होगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया जापान के साथ एक दोस्ताना मैच खेलेगी। यह मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। खेल मंत्रालय (MYAS) के एक सूत्र ने शनिवार को ANI को बताया कि भारतीय मेंस क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ अपने ऐतिहासिक एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में BCCI की जर्सी पहनकर उतरेगी। हालांकि, एशियन गेम्स के लिए टीम की आधिकारिक जर्सी अलग होगी जो उसे मिल चुकी है।

Team India

भारतीय टीम (साभार-X)

क्यों होगी दोस्ताना मुकाबले की अलग जर्सी

MYAS सूत्र ने बताया कि दोस्ताना मैच की जर्सी इसलिए अलग होगी क्योंकि यह मैच एशियाई खेलों का हिस्सा नहीं है; यह एक दोस्ताना मैच है। लेकिन टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए टीम इंडिया को उसकी किट मिल गई है। यह दोस्ताना मैच भारत-जापान के बीच 75 साल के राजनयिक रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड जापान में ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर खुश है और इसे भारतीय क्रिकेट को नए क्षेत्रों में ले जाने और जापान और पूर्वी एशिया में इस खेल का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed