LIVETeam India's Victory Parade: टीम इंडिया को मिला 125 करोड़ की प्राइज मनी, वानखेड़े में जय शाह और रोजर बिन्नी ने किया सम्मानित

Team India's Victory Parade: टीम इंडिया को मिला 125 करोड़ की प्राइज मनी, वानखेड़े में जय शाह और रोजर बिन्नी ने किया सम्मानित
Team India T20 World Cup Victory Parade Today Time, Live Streaming Telecast Online Updates: 17 साल बाद बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है तो जश्न तो बनता था और हुआ भी यही, भारतीय टीम टी20 विश्व कप की सफलता का जश्न मनाने जब वानखेड़े स्टेडियम पहुंची तो उनका हौसला और जुनून देखने लायक था। नरीमन प्वाइंट से लेकर स्टेडियम पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने आयोजित कार्यक्रम में ढोल की धुन पर डांस किया।
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने मरीन ड्राइव से ओपन बस पर परेड की शुरुआत की। टीम को सपोर्ट करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मरीन ड्राइव पहुंचे थे। विक्ट्री परेड के दौरान सभी खिलाड़ियों ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हवा लहराते हुए फैंस के समर्थन की सराहना किया। फैंस का प्यार तब साफ तौर पर दिखाई दिया जब उनमें से कुछ पेड़ पर चढ़ गए और बस के गुजरने पर टीम के लिए जयकारे लगाए।
इस दौरान विराट कोहली, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने अपने कंधों पर तिरंगा रखा था। रोहित को जश्न के दौरान राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का हाथ थामे देखा गया। टीम इंडिया के पहुंचने से पहले ही मुंबई में क्रिकेट का बुखार चढ़ गया था, क्योंकि फैंस टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पहुंच चुके थे। अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए उनकी आंखों में उत्सुकता थी और पूरी दुनिया मुंबई की सड़कों पर इस नजारे को देख रही थी।
victory parade for team India live in Hindi: वानखेडे में गेंद साइन कर फैंस को किया जा रहा शुक्रिया
वानखेड़े के फैंस को टीम इंडिया के खिलाड़ी गेंद साइन कर दे रहे हैं और उनका शुक्रिया अदा किया।
victory parade for team India live in Hindi: कोहली ने की बुमराह की तारीफ
विराट ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की और कहा कि ऐसा गेंदबाज मुश्किल से मिलता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में आखिरी 5 ओवर में उन्होंने 2 ओवर कर मैच में टीम इंडिया की वापसी करा दी।
victory parade for team India live in Hindi: द्रविड़ ने फोन कॉल को किया याद
राहुल द्रविड़ ने रोहित के फोन कॉल को याद किया। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा फोन कॉल था।
victory parade for team India live in Hindi: रोहित ने फैंस को कहा शुक्रिया
रोहित ने वानखेड़े में बोलते हुए कहा कि यह ट्रॉफी उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। जब से वह स्वदेश लौट रहे हैं तब से अब तक का अनुभव शानदार रहा है। यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है जो इतने साल से इसका इंतजार कर रहे हैं।
victory parade for team India live in Hindi: वानखेड़े में टीम ने गाया राष्ट्रगान
वानखेड़े में कार्यक्रम के पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाया। टीम के साथ स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी माहौल बना दिया।
victory parade for team India live in Hindi: वानखेड़े पहुंची टीम इंडिया
victory parade for team India live in Hindi: ओपन बस में वानखेड़े की ओर बढ़ रही है वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया
victory parade for team India live in Hindi: विराट और रोहित के हाथ में ट्रॉफी
victory parade for team India live in Hindi: रोहित और राहुल का जश्न
victory parade for team India live in Hindi: विक्ट्री परेड जारी, कोहली के हाथ में है ट्रॉफी
victory parade time: खचाखच भरी है वानखेड़े
victory parade time: कार्यक्रम में देरी का कारण
भारत की टी20 विश्व चैंपियन टीम के देरी से यहां पहुंचने के कारण मरीन ड्राइव पर विजय जुलूस सही समय पर शुरू नहीं हो पाया। अधिकारियों ने जो कार्यक्रम पहले साझा किया था उसके अनुसार विश्व चैंपियन टीम का विजय जुलूस शाम पांच बजे नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शुरू होकर शाम सात बजे वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त होना था। लेकिन टीम देर से यहां पहुंची जिसके कारण विजय जुलूस निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया।
victory parade time: मरीन ड्राइव में लहराया तिरंगा
victory parade time: मुंबई पहुंची चैंपियन टीम
victory parade time: मुंबई पहुंची टीम, हार्दिक के हाथ में ट्रॉफी
victory parade time: मरीन ड्राइव पर फैंस की भीड़
victory parade time: मरीन ड्राइव पर फैंस का जमावड़ा
victory parade route: नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक की यात्रा
टीम इंडिया एअरपोर्ट से रवाना हो गई है। एअरपोर्ट से मरीन ड्राइव की दूरी 25 किमी है और जल्द ही टीम इंडिया पहुंच जाएगी।
victory parade for team India live in Hindi: विराट और रोहित को डेडिकेटेड है फ्लाइट
दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रोहित और विराट को डेडिकेटेड है जिसका नंबर Vistara flight UK1845 है। नंबर 18 विराट और 45 रोहित की जर्सी का नंबर है।
victory parade for team India live in Hindi: बारिश के बावदूज उमड़ा है जनसैलाब