T20 World Cup team india departure: वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है और सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। टूर्नामेंट के लिए धीरे-धीरे सारी टीमें यूएसए पहुंच रही है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के भी कई दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारी के लिए आज (25 मई 2024) को रवाना होने वाले हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम दो हिस्सों में यूएसए पहुंचेगी जहां उसे अपने शुरुआती लीग मैच खेलने हैं। पहले बैच में विराट कोहली , रोहित शर्मा, बुमराह और ऋषभ पंत, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी शमिल होगें। इन सभी प्लेयर्स की टीम आईपीएल से बाहर हो गई है और ऐसे में खिलाड़ियों ने खुद को वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध करा दिया है।
दूसरे बैच में होंगे ये प्लेयर्स
रिपोर्ट्स की माने तो दूसरा बैच आईपीएल 2024 के फाइनल के बाद जाएगा। इसमें संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह समेत अन्य बचे हुए प्लेयर्स शामिल होंगे। चहल और सैमसन ने हाल ही में क्वालिफायर 2 खेला है ऐसे में उन्हें एक दो दिन का आराम दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर टीम के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या फिलहाल लंदन में हैं और वे वहीं से सीधे अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में 5 जून को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत को अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को न्यूयॉर्क के स्टेडियम में खेलना है। वही पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा मुकाबला 9 जून को खेला जाना है। वही भारत को अपने अगले दो मैच अमेरिका , कनाडा के खिलाफ 12 और 15 जून को खेलना है। इसके बाद टीम सुपर 8 के मुकाबले खेलेगी।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड (Team india t20 world cup squad)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज।
रिजर्व- रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद।
