गंभीर के कोच पद पर ताजपोशी से पहले टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने की जमकर तारीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2024, 10:53 PM IST

Ravi Ashwin praised Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर का रेस में सबसे आगे है। हेड कोच पद के लिए गंभीर का इंटरव्यू भी हो चुका है लेकिन नाम का ऐलान नहीं हुआ है। इस बीच टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज ने गंभीर की जमकर तारीफ की है।

Ravi Ashwin praised Gautam Gambhir: अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को गौतम गंभीर की सराहना करते हुए उन्हें एक उत्कृष्ट ‘फाइटर (हार ना मानने वाला)’ और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि टेस्ट करियर के शुरुआती दिनों में इस सलामी बल्लेबाज ने उनका हौसला बढ़ाया था। गंभीर भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। अश्विन ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला के दौरान गंभीर के साथ अपनी बातचीत को याद किया।

Gautam Gambhir, Ravi Ashwin, Gautam Gambhir, Ravi Ashwin praised Gautam Gambhir, Gautam Gambhir Head Coach, Team India Head Coach, Team India Star Bowler, BCCI, Team India Star Bowler Ravi Ashwin, Ravi Ashwin Statement, Ravi Ashwin Reaction,

गौतम गंभीर। (फोटो- Gautam Gambhir Twitter)

उन्होंने अपनी किताब ‘आई हैव द स्ट्रीट्स - ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ के लॉन्च के मौके पर कहा, ‘मैं अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला खेल रहा था। विश्व कप (2011) से पहले पहले दो वर्षों के दौरान मैं मैदान पर केवल ड्रिंक्स लेकर जाता था। उन्होंने शुरुआत में मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। इससे पहले मेरे राज्य (तमिलनाडु) से बाहर ऐसा नहीं हुआ था।’ इस 37 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि गंभीर को उनके स्वभाव के कारण अक्सर गलत समझा जाता रहा है।

End of Feed