Team India World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा की अगुआई में 2 जून से दम भरेंगे ये 15 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Team India World Cup Squad List : आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में उतरेगी जबकि शुभमन गिल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम घोषित
  • चयन समिति ने किया टीम का ऐलान
  • रोहित शर्मा की अगुवाई में अमेरिका-वेस्टइंडीज में खेलेगी टीम इंडिया

Team India T20 World Cup Squad List in Hindi: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। आज दोपहर बीसीसीआई सचिव जय शाह और चीफ सेलेक्टर के बीच अहमदाबाद में हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में उतरेगी जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे को भी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला है। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका मिला है। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के लिए यह बेहद खास पल है क्योंकि दोनों पहली बार वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे।

team india ke world cup squad

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वॉड (साभार-BCCI)

Players Name not in T20 World Cup Squad:

रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चार खिलाड़ियों, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को शामिल किया गया है।

End of Feed