IND vs WI: रिफ्लेक्सेस ठीक करने के लिए खास तैयारी कर रही है टीम इंडिया, देखें वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 11, 2023, 09:06 AM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीम मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है। टीम इंडिया ने अपने प्रैक्टिस सेशन में एक खास तरह की ट्रेनिंग की जिससे उसके रिफ्लेक्सेस ठीक हो सके। इस दौरे पर टीम इंडिया 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज
  • टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन
  • रिफ्लेक्सेस ठीक करने के लिए प्रैक्टिस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 12 जुलाई से हो रहा है। इसके साथ ही टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिफ 2023-25 की शुरुआत हो जाएगी। यही वजह है कि दोनों टीम एक दूसरे को किसी भी तरह की ढील देने के बारे में सोच रही है। नतीजा दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी अपने रिफ्लेक्सेस को ठीक करने के लिए खास तरह की एक्सरसाइज करते नजर आ रही है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

TEAM INDIA TRAINING SESSION

टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन (साभार-BCCI)

BCCI ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी अपने रिफ्लेक्सेस को ठीक करने के लिए एक खास तरह की तैयारी कर रही है। इस वीडियो में विराट कोहली, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। ईशान किशन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है और सब कुछ ठीक रहा तो वह रेड बॉल क्रिकेट में डेब्यू भी कर सकते हैं।

End of Feed