चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को करेगी आगाज

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई है। 19 फरवरी से शुरू हो रहे है इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। रोहित, कोहली और जडेजा के लिए यह आखिरी आईसीसी इवेंट हो सकता है।

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये शनिवार को दुबई पहुंच गई। भारत ने पिछली बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ प्रतीक्षारत बस में बैठकर होटल के लिये रवाना हो गए।

champions Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी, टीम इंडिया (साभार-X)

इससे पहले सफेद टी-शर्ट और काली ट्रैक पहने रोहित शर्मा जब रवाना होने के लिए मुंबई में अपनी कार से उतरे तो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार के पास इंतजार कर रहे प्रशंसकों ने जोर-जोर से रोहित भाई और रोहित सर कहकर उनका ध्यान अपनी तरफ खींचा। भारतीय कप्तान मुस्कुराते हुए प्रस्थान लाउंज में अपने साथियों की ओर बढ़े।

End of Feed