Team India Predicted Playing XI vs Australia: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मंगलवार (4 मार्च 2025) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक धमाकेदार मैच खेला जाने वाला है। ये इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जब ये दोनों टीमें उतरेगी तो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के मन में 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें रहेगी जब कंगारुओं ने उन्हें करोड़ों भारतीय फैंस के सामने हरा दिया था। इस मैच में ऐसे में भारतीय टीम अपनी सबसे बेस्ट प्लेइंग 11 खिलाना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 (फोटो- ap)
भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और वे लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को किस्मत का भी साथ मिला है। उन्होंने केवल एक मैच जीता है वहीं दो मैच उनके बारिश के चलते धूल गए जिसके चलते वे आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को भारत से कड़ी चुनौती मिलेगी।
केएल राहुल पर जताया जा सकता है भरोसा
भारतीय क्रिकेट टीम का टॉप ऑर्डर तो सही नजर आ रहा है और सारे खिलाड़ियों ने अपनी ओर से दमदार प्रदर्शन भी किया है। लेकिन विकेटकीपिंग टीम की परेशानी साबित हो रही है। केएल राहुल को टीम ने विकेटकीपर के रुप में शामिल किया है लेकिन उनका प्रदर्शन ना ही बल्ले से और ना ही स्टंप के पीछे अब तक कुछ खास रहा है। टीम के पास ऋषभ पंत का विकल्प मौजूद हैं लेकिन उन्होंने अभी तक दुबई की पिच पर मैच नहीं खेला है ऐसे में अचानक सेमीफाइनल में टीम शायद ही इसमें बदलाव करें।
वरुण चक्रवर्ती को मिल सकता है एक और मौका
भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया था और उन्होंने 5 विकेट लेकर कहर बरपा दिया था। ऐसे में शायद ही टीम इंडिया उन्हें ड्रॉप करें। हार्दिक पांड्या शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और वे मोहम्मद शमी के अच्छे जोड़ीदार हो सकते हैं। ऐसे में टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ संयोजन के साथ ही फाइनल में भी उतर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 (Team India predicted playing XI vs AUS)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।
भारत के खिलाफ मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11 (Australia predicted playing XI vs IND)
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशैन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन
