IND vs ZIM 4th T20 Playing 11: चौथे टी20 में बदल जाएगी टीम इंडिया, इस धुरंधर की हो सकती है एंट्री

Team India playing xi against Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच शनिवार (13 जुलाई 2024) को खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मैच में भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी आइए जानते हैं।

Team India playing xi against Zimbabwe: पहले टी20 में करारी हार के बाद शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अगले दो मैच जीतकर जोरदार वापसी की है और अब वह 2-1 की बढ़त के साथ सीरीज के मुहाने पर खड़ी है। विश्व चैंपियन टीम शनिवार (13 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सीरीज के चौथे मैच में मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य ट्रॉफी पर कब्जा करना होगा। इस मैच में टीम की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

India playing xi

भारतीय क्रिेकेट टीम (फोटो- BCCI)

तीसरे मैच में भारत ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी के बाद चार बदलाव किए। टी20 विश्व कप जीतने वाली तिकड़ी की वापसी का मतलब था कि रियान पराग, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन को बाहर होना पड़ा। दूसरे टी20 में शतक लगाने के बावजूद अभिषेक शर्मा को ओपनिंग स्पॉट से हटा दिया गया और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, जबकि जायसवाल ने गिल के साथ ओपनिंग की। शीर्ष क्रम की परेशानी का मतलब था कि रुतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी।

End of Feed