IND vs OMAN: ओमान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम, इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

IND vs OMAN: ओमान के खिलाफ भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला 19 सितंबर को खेलेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। शुरुआती दो मुकाबला खेल चुके जसप्रीत बुमराह को सुपर-फोर से पहले आराम दिया जा सकता है।

IND vs OMAN: टीम इंडिया दो शुरुआती मुकाबले जीतकर पहले ही एशिया कप 2025 के सुपर-फोर में अपनी जगह पक्की कर चुका है। अपने आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया का सामना ओमान से होगा, जो पहली बार एशिया कप खेल रही है। ओमान की टीम पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुकी है। 19 सितंबर को भारत और ओमान का मुकाबला होना है। यह मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम कराया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह को आराम देने के अलावा कोई और बदलाव करने से बचना चाहेगा।

india vs oman asia cup match

भारत और ओमान का मैच (साभा-ACC)

भारत सुपर फोर में 21, 24 और 26 सितंबर को अपने मैच खेलेगा इसके बाद 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल होगा। ऐसे में टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार यह टीम अगर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करती है तो उसे सात दिनों में चार मैच खेलने पड़ सकते हैं। टीम प्रबंधन अपने प्रमुख तेज गेंदबाज को आगे के चुनौतीपूर्ण दौर के लिए तरोताजा रखने के महत्व को समझता है।

End of Feed