दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों उतरी टीम इंडिया, जानें क्या है कारण

Team India Jersey: टीम इंडिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इसके बावजूद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ जो जर्सी पहनकर उतरी उसमें एक ही स्टार था। क्या टीम इंडिया से हुई कोई चूक या फिर टाइमिंग का खेल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का जिम्बाब्वे दौरा
  • टीम इंडिया से हुई जर्सी पर बड़ी चूक
  • दो वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी जर्सी में एक ही स्टार

Team India Jersey: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहले मैच में वर्ल्ड चैंपियन को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए टीम इंडिया को 116 रन बनाने थे, लेकिन गिल के 31 रन की पारी के बावजूद टीम इंडिया 19.5 ओवर में 102 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने 13 रन से मुकाबला जीतकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। जिम्बाब्वे में हार के साथ-साथ टीम इंडिया एक और कारण से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। दरअसल टीम इंडिया की जर्सी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

टीम इंडिया (साभार-BCCI)

2024 टी20 विश्व कप जीतने के ठीक एक हफ्ते बाद जब टीम इंडिया ने मैदान में वापसी की तो गिल एंड कंपनी के खिलाड़ी जो जर्सी पहनकर उतरी थी तो उस जर्सी के सीने पर एक स्टार लगा हुआ था, जबकि हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

End of Feed