Gautam Gambhir Press Conference Live Streaming: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से तैयार है। ये दौरा टीम के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद द्रविड़ के कार्यकाल समाप्ति पर नए हेड कोच बने गौतम गंभीर के लिए भी बेहद खास होने वाला है। गौतम गंभीर द्वारा चुनी गई टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इन सभी पर वे अब चर्चा के लिए तैयार हैं और हेड कोच के रुप में पहली बार मीडिया के सारें सवालों के जवाब देंगे।
गौतम गंभीर अजीत अगरकर (फोटो- BCCI/X)
टीम से बड़ी खबर यह है कि हार्दिक पांड्या से आगे सूर्यकुमार यादव को टी20आई सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा के टी20आई से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या कप्तान बनने के लिए पसंदीदा थे। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो पांड्या की बार-बार होने वाली फिटनेस और चोट की समस्याओं के कारण गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का बड़ा फैसला किया।
कब होगी गौतम गंभीर की प्रेस कांफ्रेंस? (Gautam Gambhir Press Conference date)
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस 22 जुलाई (सोमवार) को होगी।
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस किस समय होगी? (Gautam Gambhir Press Conference time)
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी।
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुफ़्त में कहां देख सकते हैं? (Gautam Gambhir Press Conference Live Streaming)
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप पर मुफ़्त में लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है।
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Gautam Gambhir Press Conference Live Telecast)
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।
