Team India Full Schedule 2025: बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया के घरेलू सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और किसके खिलाफ होंगे मैच

Team India home cricket schedule 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल बीसीसीआई ने टीम के घरेलू मैचों के बड़े शेडयूल का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक भारतीय टीम इस साल के अंत में द.अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट समेत अन्य सीरीज खेलने वाली है।

Team India home cricket schedule 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को 2025 के घरेलू सत्र के लिए भारत का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच, वन-डे इंटरनेशनल (ODI) और ट्वेंटी-20 इंटरनेशनल मैचों में भिड़ेगी। घरेलू सत्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगी, जो 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद में शुरू होगी। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 10 अक्टूबर से कोलकाता में होगा।

Team India 2025 Full Schedule

टीम इंडिया शेड्यूल

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद, भारत तीनों प्रारूपों में एक सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज ऐतिहासिक होगी क्योंकि गुवाहाटी अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाला है। यह सीरीज 14 नवंबर को नई दिल्ली में शुरू होगी, जिसमें गुवाहाटी 22 नवंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा।

End of Feed