मेलबर्न: टीम इंडिया के फैन दुनिया भर में हैं। ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा टी20 विश्व कप के दौरान ये खुमारी देखने को मिल रही है। भारतीय टीम जिस मैदान पर खेल रही है वहां स्टेडियम खचा-खच भरे हैं। ऐसा ही रविवार को भारत और जिंबाब्वे के बीच मेलबर्न में खेले गए सुपर-12 दौर के आखिरी मुकाबले में भी हुआ। हजारों भारतीय फैन्स टीम इंडिया का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में उमड़े।
मैदान पर सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा से मिलने आए फैन
मैदान में घुसा रोहित शर्मा का फैन
भारतीय टीम जिंबाब्वे के खिलाफ जीत के लिए 187 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी। मैच में भारतीय टीम जब जीत के करीब पहुंच गई थी उसी दौरान 17वें ओवर की आखिरी गेंद फेंके जाने से पहले एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर भारतीय तिरंगा लेकर मैदान के अंदर घुस आया। वो युवा भारत के कप्तान रोहित शर्मा का फैन था। मैदान में घुसते ही वह रोहित शर्मा की तरफ भागा। उसी दौरान सुरक्षा कर्मी मैदान में आ गए और उसे दबोच लिया।Rohit Sharma Requested Security Guards To Not To Harm That Indian Fan.#RohitSharma𓃵 | #T20WorldCup|#INDvsZIM… t.co/QMBsymkR75
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
