IND vs PAK Highlights: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को 6 रन से पटखनी दी। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैचों में सातवीं जीत है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड ने मात दी थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की टीम ने 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना सकी। बता दें कि बारिश के कारण टॉस विलंब से हुआ था। करीब आधे घंटे देरी यानी 8 बजे से टॉस हुआ और पहली गेंद रात 8.30 बजे पहली गेंद डाली गई थी।
जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जश्न मनाते हुए। (फोटो- ICC Twitter)
8 खिलाड़ी नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार ऑलआउट हुई है। टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसमें दो खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सकते। ओपनिंग करने आए विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। उन्होंने 31 गेंदों पर 6 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गए। सूर्यकुमार यादव 7 रन, आईपीएल स्टार शिवम दुबे 3 रन, हार्दिक पंड्या 7 रन, अर्शदीप सिंह 9 और मोहम्मद सिराज 7 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल पाए। पाकिस्तान के नसीम शाह और हारिस राऊफ ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।
रिजवान ने खेली सबसे बड़ी पारी
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना सकी। टीम को पहला झटका बाबर आजम के रुप में लगा। वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 10 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उस्मान ख्वाजा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक पाए। उन्होंने 15 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके बाद फखर जमान भी 13 रन पर आउट हो गए। इमाद खान भी 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। शादाब खान 4 रन, इफ्तिखार अहमद 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
