IND vs IRE Highlights: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की। टी20 वर्ल्ड कप के 8वें मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में शुभ शुरुआत की। टीम का आयरलैंड के खिलाफ यह लगातार 8वीं जीत हैं। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने भारत को 95 रन का आसान लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 46 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने दर्ज की जीत। (फोटो- BCCI Twitter)
आयरलैंड का खबरा प्रदर्शन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम पूरा मैच भी नहीं खेल पाई। आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान गैरेथ डेलानी ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 14 गेदों का सामना किया और 2 चौके और इतने ही छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। टीम के लिए 20 या उससे अधिक रन बनाने वाले ये एकमात्र खिलाड़ी रहे। कप्तान पॉल स्टर्लिंग कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने चार ओवर में 27 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले।
हिटमैन की धमाकेदार पारी ने दिलाई जीत
जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 46 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया को पहला झटका विराट कोहली के रुप में लगा। कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। ओपनिंग करने उतरे कोहली ने पांच गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद मैदान पर रिषभ पंत ने 26 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। आयरलैंड के मार्क अडायर और बेन व्हाइट ने एक-एक विकेट चटकाए।
