IND vs SL: 'मैं लीडर बनना चाहता हूं..' श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतकर गदगद हुए कप्तान सूर्या, टीम के जज्बे को किया सलाम

Suryakumar Yadav on India win: भारतीय टीम की श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीत के बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद बताया कि कैसे टीम ने दमदार वापसी की और मैच को श्रीलंका के जबड़े से छीन लिया।

Suryakumar Yadav on India win: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का तीन मैच की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम ने जीती बाजी गंवा दी। जीत के लिए श्रीलंका ने 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 117 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। इसके बाद अगली 22 गेंद में श्रीलंका ने 6 विकेट 20 रन पर गंवा दिए 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बना सकी और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। हालांकि यहां पर भी वाशिंगटन सुंदर का जादू चला और टीम जीत गई। इस जीत के बाद कप्तान सूर्या ने टीम के जज्बे को सलाम किया।

Suryakumar yadav ap trophy

सूर्यकुमार यादव (फोटो- AP)

अपनी टीम की असंभव जीत पर विचार करते हुए, सूर्यकुमार ने उनके जज्बे और खेल को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए धैर्य बनाए रखने की उनकी क्षमता की सराहना की। उन्होंने मैच के बाद कहा कि - "आखिरी ओवर से ज़्यादा, मुझे लगता है कि जब हम 30/4 और 48/5 के आसपास थे, तो लड़कों ने बीच में किस तरह से चरित्र दिखाया और खेल को उनसे दूर ले गए। मुझे लगा कि उस ट्रैक पर 140 का स्कोर ठीक था। जब हम फील्डिंग सेशन के दौरान मैदान में उतरे तो मैंने उनसे कहा, 'मैंने इस तरह के खेल देखे हैं। अगर हम डेढ़ घंटे तक अपना दिल लगाकर खेलें, तो हम जीत सकते हैं।' अगर आप 200-220 रन बनाने और गेम जीतने का आनंद ले रहे हैं, तो आपको 30/4 और 70/5 का भी आनंद लेना चाहिए क्योंकि इससे आपके जीवन में संतुलन बनता है और इसी तरह आप आगे बढ़ते हैं और विनम्र रहते हैं।"

End of Feed