IND vs BAN: कानपुर टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने पेश की मिसाल, बताया क्यों है इस फॉर्मेट की नंबर वन टीम

IND vs BAN: टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित कानपुर टेस्ट को 7 विकेट से जीत लिया। टीम ने इस मुकाबले में साबित किया कि क्यों वह इस फॉर्मेट की नंबर वन टीम है। रोहित एंड कंपनी ने इस मुकाबले 1.5 सेशन रहते जीत लिया।

IND vs BAN: टीम इंडिया ने कानपुर टेस्ट 7 विकेट से जीत लिया। आखिरी दिन टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 95 रन का लक्ष्य दिया था जिसे उसने 1.5 सेशन रहते हुए केवल 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से दूसरी पारी में एकबार फिर यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली जबकि स्टार बल्लेबाज किंग कोहली ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। कानपुर टेस्ट में टीम की यह जीत कई मायनों में बेहद खास है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (42)

भारत बनाम बांग्लादेश (साभार-LSG Twitter/BCCI)

इस टेस्ट मैच में बारिश की खलल ने 2 से ज्यादा दिन तक का खेल नहीं होने दिया। इसके बावजूद टीम इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ ढीली नहीं की। पहली पारी में विस्फोटक बल्लेबाजी की बात हो या फिर गेंदबाजी की हर क्षेत्र में उसने साबित किया कि वह इस फॉर्मेट की नंबर वन टीम क्यों है।

End of Feed