वैभव पूरी तरह तैयार हैं लेकिन... भारत के सहायक कोच ने बताया कब देश के लिए खेलने उतरेंगे सूर्यवंशी

India Assistant Coach Ryan ten Doeschate on Vaibhav Suryavanshi Debut: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दोनों ही मैचों में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया। लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में क्या उनको मौका मिलेगा, वो भी तब जब आयरलैंड में भारतीय टीम को 0-2 से शर्मनाक अंदाज में सीरीज गंवानी पड़ी है। इसको लेकर टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बड़ा बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए कब खेलेंगे?
  • आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में नहीं मिला मौका
  • टीम इंडिया के सहायक कोच डोशेट ने दिया बयान

Vaibhav Suryavanshi India Debut: क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार बताया है। साथ ही, आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ में भारत की 2-0 से हार के बाद उन्होंने टीम सिलेक्शन में निरंतरता और धैर्य रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

When Will Vaibhav Suryavanshi Debut For India, Ryan ten Doeschate Answers

वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर टीम इंडिया के सहायक कोच का बयान (X/BCCI)

'मेन इन ब्लू' (भारतीय टीम) की हार के बाद टेन डोशेट ने कहा कि टॉप लेवल पर सूर्यवंशी की काबिलियत में कोई शक नहीं है, लेकिन उन्हें अपने मौके का इंतज़ार करना होगा। क्रिकइन्फो के अनुसार, टेन डोशेट ने कहा, "वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इसमें कोई शक नहीं है।"

End of Feed