IND vs AUS: इंदौर में मैथ्यू कुह्नमेन ने ढाया ऐसा कहर, टीम इंडिया सस्ते में हुई ढेर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2023, 01:46 PM IST

करियर का दूसरा टेस्ट खेल रहे कंगारू स्पिनर मैथ्यू कुह्नमेन की कसी हुई फिरकी गेंदबाजी का सामना भारतीय टीम इंदौर टेस्ट की पहली पारी में नहीं कर पाई और महज 109 रन पर ढेर हो गई।

इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में बुधवार को शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशल स्पिनर्स के नाम रहा। करियर का महज दूसरा टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नमेन की फिरकी में टीम इंडिया के बल्लेबाज फंस गए। उन्होंने ऐसी गेंदबाजी की कि टीम इंडिया के बल्लेबाज एक सेशन भी अच्छी तरह नहीं झेल पाई और महज 33.2 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई।

Matthew-Kuhnemann

मैथ्यू कुह्नमेन

रोहित शर्मा बने दिन का पहला शिकारनई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट डेब्यू करने वाले कुह्नमेन ने 9 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दौरान 2 ओवर मेडन भी फेंके। कुह्नमेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। रोहित उनकी फिरकी में फंसकर स्टंपिंग हो गए। इसके बाद केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किए गए शुभमन गिल भी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों लपके गए।

End of Feed