तौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वो बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ढाका: वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने इतिहास रच दिया है। वो बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुशफिकुर रहीम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Tawhid Hridoy

तौहीर हृदोय दोहरा शतक जड़ने के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो क्रेडिट Bangladesh Cricket X)

खेली 242 रन की नाबाद पारी

चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने उतरे तौहीद 242 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा बांग्लादेश का और कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सका। हृदोय जब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, जब उनकी टीम ने नईम हसन (5) और तंजीद हसन तमीम (16) के विकेट गंवा दिए थे, और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (18) के आउट होने के बाद मेजबान टीम का स्कोर 51/3 हो गया था। बांग्लादेश की टीम विंडीज के पहली पारी में बनाए 356 रन के जवाब में 386 रन बनाकर ढेर हो गई। पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 30 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। तौहीद 242(359) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 22 चौके और 11 छक्के जड़े।

End of Feed